सावन 2026 के ये 5 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे शुभ, केदार योग और देवों के देव महादेव का मिलेगा साथ

Kedar Yog 2026: ​सावन के पवित्र महीने में कुल 5 दिनों तक केदार योग प्रभावी रहेगा। चलिए जानें केदार योग का निर्माण कब से कब तक हो रहा है, किस स्थिति में ये योग बनता है और इसका किन 5 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में पड़ेगा।

Kedar Yog Will Be Formed During The Month Of Sawan 2026: शिव उपासना के लिए सावन का प्रत्येक दिन खास होता है। इस बार 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन रहेगा, जिस दौरान व्रत रखने और शिव परिवार की पूजा करने से भक्तों को महालाभ हो सकता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो साल 2026 में 9 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक केदार योग प्रभावी रहेगा। इन 5 दिनों में 5 राशियों के जीवन पर केदार योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। साथ ही देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। आइए अब जानें केदार योग के बनने के कारण और असर के बारे में।

केदार योग 2026, सावन में बन रहा है केदार योग

सावन 2026 में बन रहा है केदार योग

केदार योग कब बनता है?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु (देवगुरु बृहस्पति), शुक्र और शनि यानी 7 ग्रह जन्म कुंडली के 4 भावों या राशियों में स्थित होते हैं तो केदार योग बनता है। इन ग्रहों में राहु और केतु का शामिल न होना जरूरी है क्योंकि तभी केदार योग बनता है। इस बार 9 अगस्त से लेकर 13 अगस्त 2026 तक ये 7 ग्रह 4 राशियों में स्थित रहेंगे। सूर्य कर्क राशि, चंद्रमा मिथुन राशि, मंगल कर्क राशि, बुध कर्क राशि, गुरु कर्क राशि, शुक्र कन्या राशि और शनि मीन राशि में रहेंगे। हालांकि, चंद्र ग्रह का गोचर जल्दी हो जाएगा।

End of Feed