Sawan 2025: इस ज्योतिर्लिंग में एक साथ विराजते हैं शिव और शक्ति, भगवान कार्तिकेय से जुड़ी है कथा

Sawan 2025: आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर जो ज्योतिर्लिंग स्थापित है, उसकी कहानी बेहद दिलचस्प और अनूठी है। मान्यता है कि यहां शिव और शक्ति एक साथ विराजते हैं। यह श्रीमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग है जिसकी कथा भगवान कार्तिकेय स्वामी से जुड़ी हुई है।

Sawan 2025: आंध्र प्रदेश में है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जहां शिव और शक्ति एक साथ विराजते हैं। यह कृष्णा नदी के तट पर स्थित और इसे दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है। यहां माता पार्वती का नाम 'मल्लिका' है और भगवान शिव को 'अर्जुन' कहा जाता है। इस प्रकार सम्मिलित रूप यहां महादेव को श्रीमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। इन्हें मल्लिकार्जुन यानी फूलों का स्वामी के नाम से भी जाना जाता है।

Mallikarjuna Jyotirlinga temple, Shiva Temples photo

Mallikarjuna Jyotirlinga Temple

आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम पर्वत पर स्थित इस मंदिर की कथा भगवान कार्तिकेय स्वामी से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही यह शक्तिपीठों में भी गिना जाता है।

End of Feed