Shivling Puja: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का क्या है सही तरीका? ऐसे चढ़ाएंगे जल तो भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा

Shivling Par Jal Chadhane Ka Sahi Tarika: शिवलिंग के जरिए भगवान शिव की अराधना की जाती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। जल चढ़ाने में गलती से पाप चढ़ने का भय होता है। इसलिए पहले आप यहां से जान लें कि शिवलिंग पर जल कैसे चढ़ाना चाहिए।

Shivling Par Jal Chadhane Ka Sahi Tarika: सावन नजदीक है और सावन में लोग रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। शिवलिंग में भगवान् शिव के अलावा कार्तिकेय, भगवान गणेश, माता पार्वती और शिव जी की पुत्री अशोक सुन्दरी इत्यादि का भी वास माना जाता है। शिवलिंग की पूजा कई सारी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए की जाती है और प्रत्येक मनोकामना के अनुसार शिवलिंग पर कई सारी चीजें भी चढ़ाई जाती हैं। यहां से आप शिवलिंग पर कौन सी चीज पहले चढ़ानी चाहिए और कौन सी बाद में, ये जान सकते हैं। साथ ही आप जान सकते हैं शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका-

shivling par jal chadhane ka sahi tarika

ऐसे चढ़ाएं जल-

  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि जल हमेशा धीर धीरे ही चढ़ाना चाहिए। जल की धारा हमेशा पतली और धीमी और लगातार होनी चाहिए।
  • जब भी आप जल चढ़ाते हैं तो इसे धार में चढ़ाना चाहिए।
  • अगर धार टूट जाए तो जल चढ़ाना रोक देना चाहिए। रुक रुक कर चढ़ाया गया जल भगवान शिव स्वीकार नहीं करते हैं और पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।
  • जल चढ़ाने के लिए गंगाजल, साफ पानी या गाय के दूध का ही उपयोग करना चाहिए।
  • हमेशा पूर्व दिशा में मुख करके जल चढ़ाना चाहिए।
  • जल चढ़ाते समय झुककर या बैठकर पूजा करनी चाहिए।

End of Feed