Sawan Kab Se Hai: हिंदू पंचांग अनुसार सावन महीना 22 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस सावन में बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिस वजह से ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। सावन के पहले सोमवार में प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही इस महीने में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, शश योग, कुबेर योग और नवपंचम योग भी बन रहे हैं। इन दुर्लभ संयोग से सावन में तीन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।
सावन में 72 साल बाद बन रहा है दुर्लभ राजयोग
सावन में इन राशियों का होगा भाग्योदय
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन महीना बेहद खास साबित होगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपको अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में टल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। इस दौरान किए गए निवेश से आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी सावन महीना लकी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सावन महीना अत्यंत शुभ रहेगा। करियर में आपको अपार सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आप अपने लिए नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर समय आपके लिए अच्छा है।
मकर राशि
मकर राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैंं। परिवार वालों का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी।
