Saturday Mantra: शनिवार को जपें इन 5 में से कोई एक मंत्र, दूर होगी शनि की साढ़ साती, चमकेगा भाग्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 10:05 AM IST

Saturday Mantra in Hindi (शनिवार के मंत्र): हिंदू धर्म में शनिवार का भी शनिदेव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि मंत्र का जाप करने से साढ़े साती की समस्या दूर हो जाती है। यहां पढ़ें शनिवार के स्पेशल मंत्र।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से की जाती है पूजा अर्चना
  • शनि मंत्रों का जाप करने से दूर होता है शनि दोष
  • यहां पढ़ें शनिवार का स्पेशल शनि मंत्र

Saturday Mantra in Hindi (शनिवार के मंत्र): शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित किया गया है। हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय और कर्म का फल देने वाला देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि उनकी कृपा यदि जिस व्यक्ति पर बनी रहती हैं वह बड़ी आसानी से रंक से राजा बन जाता है तो वहीं क्रोधित हो जाने पर उसकी दुनिया खत्म हो सकती है। उनके ऐसे स्वभाव होने के कारण लोग शनि देव की पूजा जरूर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव की पत्नी ने उन्हें श्राप दिया था, कि उनकी दृष्टि जिस व्यक्ति पर पड़ेगी उसका अशुभ दिन शुरू हो जाता है यानि उनके बुरे दिन शुरू हो जाते है।

Saturday Mantra: शनिवार को जपें इन 5 में से कोई एक मंत्र, दूर होगी शनि की साढ़ साती, चमकेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव का जाप करने से साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव प्रभाव आसानी से दूर होकर हो जाता हैं। बता दें जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति खराब होती है, उनका कोई भी कार्य सही ढंग से पूर्ण नहीं हो पाता है। ऐसे में यदि आप शनिवार को सुबह या शाम के समय यहां बताए गए शनि मंत्रों का जाप करें, तो आपको शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है, आपका भाग्य फिर से चमक सकता है।

End of Feed