आज सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें इस स्त्रोत का पाठ, पलभर में मिलेगा पितृदोष से छुटकारा

Sarva Pitru Amavasya 2025: सनातन धर्म में पितृ पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया है जिनका श्राद्ध पितृ पक्ष में किसी कारण से नहीं कर पाए है। पंचांग के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या आज यानी 21 सितंबर को है और यहां दिए स्त्रोत को पढ़कर आप पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

Sarva Pitru Amavasya 2025: आज सर्व पितृ अमावस्या है। इसे महालय अमावस्या भी कहते हैं। यह दिन पितरों यानी पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा, तर्पण, और पिंडदान किया जाता है। जिन्हें अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद नहीं होती, वो लोग सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धा-भाव से श्राद्ध करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तर्पण और कुछ खास स्त्रोत का पाठ करने से संतुष्ट पितर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि, संतान और आरोग्य प्रदान करते हैं। बता दें कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ भी जरूर किया जाता है। इस पाठ को करने से पितृ दोष खत्म होता है। यहां से आप पितृ स्तोत्र और पितृ कवच के लिरिक्स देख सकते हैं।

सर्व पितृ अमावस्या 2025 पितृ दोष निवारण स्त्रोत (pic credit: iStock)

।।पितृ स्तोत्र ।।

अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम् ।

End of Feed