2025 में सर्व पितृ अमावस्या कब है, सर्व पितृ अमावस्या पर किसका श्राद्ध किया जाता है, जानें तर्पण करने की विधि

Sarva Pitru Amavasya 2025 mein kab hai (Sarva Pitru Amavasya 2025 date): पितृ पक्ष का अंत जिस अमावस्या से होता है - उसे सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं। यह आश्विन मास की अमावस्या होती है। इस दिन सभी पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं। जानें 2025 में सर्व पितृ अमावस्या कब है, सर्व पितृ अमावस्या 2025 की डेट और टाइम। देखें इस दिन तर्पण कैसे किया जाता है।

Sarva Pitru Amavasya 2025 mein kab hai (Sarva Pitru Amavasya 2025 date): सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष के अंतिम दिन पड़ती है। इसे महालया या सर्व मोक्ष अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन किए जाने वाले श्राद्ध अनुष्ठान और तर्पण सभी पूर्वजों को समर्पित होते हैं। एक तरह से पितृ पक्ष में पूर्वजों के आशीर्वाद प्राप्त करने का अंतिम अवसर होता है। इसके बाद तर्पण कर उनको औपचारिक रूप से विदाई दी जाती है।

Sarva Pitru Amavasya 2025 mein kab hai

सर्व पितृ अमावस्या 2025 कब है (फोटो: iStock)

सर्व पितृ अमावस्या 2025 कब है

आश्विन मास की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितृ पक्ष का समापन भी होता है। 2025 में सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर को है। इस दिन इस साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगेगा। आश्विन अमावस्या 2025 की तिथि प्रारम्भ - 21 सितंबर को 00:16 am बजे से आरंभ होगी। सर्व पितृ अमावस्या की तिथि का समापन 22 सितम्बर, 2025 को 01:23 am पर होगा।

End of Feed