Saraswati Puja 2024 Navratri Date: शारदीय नवरात्रि में कब मनाया जाएगा सरस्वती पूजा, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Saraswati Avahan 2024: शारदीय नवरात्रि के दौरान मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। इस समय में मां दुर्गा के साथ- साथ सरस्वती मां का भी आवहन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में सरस्वती पूजा कब मनाया जाएगा।

Saraswati Puja 2024 Navratri Date: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 3 अक्तूबर 2024 से हो गई है। वहीं इसका समापन 12 अक्तूबर 2024 को होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि के समय में मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। मां सरस्वती की पूजा करने से साधक को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्रि में भी मां सरस्वती का आवहन किया जाता है और उनकी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के दिन सरस्वती पूजा कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Saraswati Puja 2024 Navratri Date (सरस्वती पूजा नवरात्रि डेट 2024)

शारदीय नवरात्रि में मां सरस्वती का आवहन मूल नक्षत्र में किया जाता है। इस साल मूल नक्षत्र की शुरुआत 09 अक्टूबर को प्रातः 04 बजकर 08 पर होगी। वहीं इस तिथा का समापन 10 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 15 पर होगा। ऐसे में सरस्वती आवहन इस साल 9 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed