Durga Puja 2024 Schedule (दुर्गा पूजा 2024): दुर्गा पूजा का पर्व नवरात्रि में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत नवरात्रि (Navratri 2024) के छठे दिन से होती है और समापन दशहरा के दिन। मुख्य रूप से ये त्योहार बंगाल में मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह पर मां दुर्गा क पंडाल सजाए जाते हैं (Durga Puja Pandal)। नवरात्रि की षष्ठी तिथि को दुर्गा पूजा प्रारंभ होती है। फिर इसके अगले दिन जिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों जैसे दुर्गा जी, माता लक्ष्मी और सरस्वती जी की पूजा होती है। फिर दुर्गा पूजा के आखिरी दिन ढोल नगाड़ों के साथ और नाच गाकर बड़ा जुलूस निकाला जाता है। फिर माता की प्रतिमा का विर्सजन कर दिया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल दुर्गा पूजा कब से कब तक रहेगी।
दुर्गा पूजा 2024 तिथियां (Durga Puja 2024 Schedule In Hindi)
| दुर्गा पूजा पहला दिन | 8 अक्टूबर 2024 | बिल्व निमंत्रण |
| दुर्गा पूजा दूसरा दिन | 9 अक्टूबर 2024 | कल्पारंभ, अकाल बोधन |
| दुर्गा पूजा तीसरा दिन | 10 अक्टूबर 2024 | नवपत्रिका पूजा, कोलाबोऊ पूजा |
| दुर्गा पूजा चौथा दिन | 11 अक्टूबर 2024 | दुर्गा अष्टमी, कुमारी पूजा, संधि पूजा, महा नवमी |
| दुर्गा पूजा पांचवां दिन | 12 अक्टूबर 2024 | बंगाल महा नवमी, नवमी हवन, विजयादशमी |
| दुर्गा पूजा छठा दिन | 13 अक्टूबर 2024 | बंगाल विजयादशमी, सिंदूर उत्सव |
बंगाल विजयादशमी पूजा का समय (2024 Bengal Vijayadashami)
बंगाली विजयादशमी 13 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाई जाएगी। विजय मुहूर्त दोपहर 02:02 से 02:49 बजे तक रहेगा। तो वहीं उत्तर भारत में विजयादशमी 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाई जाएगी। बंगाल विजयादशमी अपराह्न समय 01:16 से 03:35 तक रहेगा। दशमी तिथि का प्रारम्भ 12 अक्टूबर 2024 को 10:58 AM पर होगा और समाप्ति 13 अक्टूबर 2024 को 09:08 AM पर होगी।
