अध्यात्म

Diwali 2024 Calendar: इस दिन मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार, यहां नोट करें सारी तिथियां

Diwali 2024 Calendar: दिवाली की तिथि को लेकर इस बार बहुत सारी दुविधाएं चली रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 1 नवंबर कब मनाया जाएगा। यहां देखें दिवाली का पूरा कैलेंडर।

Image

Diwali 2024 Calendar: इस दिन मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार, यहां नोट करें सारी तिथियां

Diwali 2024 Calendar: दिपावली का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार रोशनी का प्रतीक माना जाता है। दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे घर को सजाया जाता है और शाम के समय पूरे घर में दीप जलाएं जाते हैं। दीवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस पर्व की तारीख को लेकर लोगों में बहुत कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि दीवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी तो वहीं कुछ लोग 1 नवंबर को मनाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में हम आपकी सारी दुविधा यहां दूर कर देते हैं। आइए जानते है कि इस साल दीवाली का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसके पूरे कैलेंडर के बारे में।

Diwali Kab Hai 2024 (दीवाली कब है 2024)

दीवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर को शाम 3 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल दीवाली का त्योहार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा, हालांकि इसकी पूजा प्रदोष काल में की जाती है।

diwali calendar 2024

diwali calendar 2024

Diwali 2024 Calendar (दिवाली कैलेंडर 2024)

  • धनतेरस 29 अक्तूबर, 2024 मंगलवार
  • छोटी दिवाली 31 अक्तूबर, 2024 गुरुवार
  • दिवाली 1 नवंबर, 2024 शुक्रवार
  • गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 शनिवार
  • भाईदूज 3 अक्टूबर 2024, रविवार

Diwali Puja Shubh Muhurat 2024 (दीवाली पूजा शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल दीवाली का त्योहार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 44 मिनट से लेकर 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं निशिता काल में 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article