Weekly Horoscope (25 to 31 May 2026) : पुरुषोत्तम माह चल रहा है। नए सप्ताह की शुरुआत शुक्ल पक्ष दशमी के दिन सूर्योदय की पवित्र, पापनाशिनी किरणों के साथ चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी के द्वितीय चरण में प्रवेश के साथ हो रही है। इसके साथ ही पहला दिन गंगा दशहरा का रहेगा। इसी दिन नौतपा की शुरुआत भी होगी। सूर्य व बुध वृषभ राशि में, गुरु-शुक्र मिथुन राशि में, चन्द्रमा सिंह राशि में, शनि मीन राशि में तथा मंगल मेष राशि में रहेंगे। इस सप्ताह की 29 तारीख को बुध मिथुन राशि में चले जाएंगे।
गुरु व शुक्र का बुध की राशि मिथुन में एकसाथ गोचर करना बहुत ही शुभ संकेत माना जा रहा है। ईश्वर हमें पुण्य प्राप्ति के अवसर देते हैं। पुरुषोत्तम माह में गंगा सहित किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। इस माह शीतल जल, घड़ा, मिष्ठान और अन्न का दान बहुत पुण्यदायी माना गया है।
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। चन्द्रमा लगभग सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। इस सप्ताह मेष, कर्क और तुला राशि वालों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे। वृष और मकर राशि वालों को धन लाभ होगा। वृश्चिक और मीन राशि वालों को जॉब में प्रगति मिलेगी। इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान विष्णु की उपासना करें। दीपदान करना महान पुण्य देने वाला माना गया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
पुरुषोत्तम माह के इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा षष्ठम भाव में, गुरु तृतीय तथा शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स को विशेष लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कर्क और मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा। गुरुवार के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर आर्थिक सुख और व्यवसाय के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी और कार्य विस्तार के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग – पीला व सफेद।
उपाय – प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें और अन्न दान करते रहें।
भाग्य प्रतिशत – 75%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु द्वितीय भाव में तथा शनि एकादश भाव में रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर परिवार में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। मंगलवार के बाद वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जॉब में लाभ और सम्मान मिलने की संभावना है। गुरुवार और शनिवार विशेष रूप से लाभदायक रहेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभ रंग – आसमानी व हरा।
उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को तिल और गुड़ का दान करें।
भाग्य प्रतिशत – 65%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा चतुर्थ भाव में शुभ फल देंगे। राशि स्वामी बुध और शुक्र का गोचर बैंकिंग और आईटी जॉब के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। स्टूडेंट्स के करियर के लिए यह समय बहुत श्रेयष्कर है। धार्मिक यात्रा की योजनाएं पूरी होंगी। जॉब में रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी। मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग – नीला व हरा।
उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न और फल का दान करें। गाय को पालक और गुड़ खिलाएं तथा दीपदान करें।
भाग्य प्रतिशत – 70%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। बुध और शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। सूर्य इस समय एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। बुधवार के बाद गुरु और चन्द्रमा का गोचर अत्यंत मंगलकारी रहेगा। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयास सफल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। मंगलवार से शुक्रवार के बीच कई रुके कार्य पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ रंग – पीला व लाल।
उपाय – प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। बुधवार को उड़द और तिल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत – 65%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह जॉब और व्यवसाय में विशेष प्रगति के योग बन रहे हैं। राशि स्वामी सूर्य दशम भाव में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। पुरुषोत्तम माह में माता दुर्गा और भगवान शिव की उपासना करते रहें। ऑफिस में कुछ सहयोगियों के व्यवहार को लेकर सावधान रहना होगा। गुरुवार के बाद चन्द्रमा का तुला और फिर वृश्चिक राशि में गोचर विशेष लाभ देगा। स्टूडेंट्स को करियर में नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
उपाय – प्रतिदिन अन्न दान करें।
भाग्य प्रतिशत – 60%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। बुध और शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। मीन राशि में स्थित शनि सप्तम भाव में रहकर आर्थिक लाभ देंगे। गुरु और शुक्र दशम भाव में रहकर व्यवसाय में रुके कार्य पूरे कराएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। गुरु और मंगल का गोचर धन आगमन के योग बनाएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स प्रगति करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग – नीला व सफेद।
उपाय – प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत – 65%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। षष्ठम शनि राजनीति में उन्नति के अवसर देंगे। वृषभ राशि का सूर्य विशेष लाभ प्रदान करेगा। पुरुषोत्तम माह में भगवान विष्णु की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के योग बनेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग – बैगनी व नीला।
उपाय – गाय को रोटी और गुड़ खिलाते रहें।
भाग्य प्रतिशत – 70%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
चन्द्रमा एकादश भाव में लाभ देंगे और गुरुवार के बाद कर्म भाव में आकर जॉब में उन्नति देंगे। सप्तम सूर्य गोचर लव लाइफ के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। सूर्य और बुध का प्रभाव उच्चाधिकारियों से लाभ दिलाएगा। जॉब में प्रोन्नति की संभावना है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
उपाय – सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। मसूर और लाल वस्त्र का दान करें।
भाग्य प्रतिशत – 75%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सूर्य षष्ठम और शनि चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय को लेकर कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की संभावना है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिलेगा। गुरु और शुक्र सप्तम भाव में रहकर लव लाइफ को मजबूत करेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभ रंग – नारंगी व लाल।
उपाय – शनिवार को सात अन्न का दान करें। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और पिता का आशीर्वाद लें।
भाग्य प्रतिशत – 70%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि यानी नवम भाव में रहेंगे। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में रहकर राजनीति और जॉब में लाभ देंगे। गुरुवार के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में आएंगे, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं पर कार्य होगा।
शुभ रंग – आसमानी व लाल।
उपाय – प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और पुरुषोत्तम माह में दान-पुण्य करते रहें।
भाग्य प्रतिशत – 60%
कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल
गुरु और शुक्र का पंचम तथा सूर्य का चतुर्थ गोचर घर-परिवार के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। गुरुवार के बाद चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर व्यवसाय में खूब सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण से जुड़ा कोई कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव की नियमित पूजा करते रहें। आर्थिक प्रगति होगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग – पीला व लाल।
उपाय – प्रतिदिन गुड़ और शीतल जल का दान करें। माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लें।
भाग्य प्रतिशत – 80%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
गुरु का चतुर्थ भाव में तथा सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का सप्तम भाव में गोचर रुके हुए कार्य पूरे कराएगा। गुरुवार को चन्द्रमा अष्टम भाव में आएंगे और शनि इसी राशि में रहकर स्टूडेंट्स के लिए शुभ फल देंगे। सूर्य और मंगल रुके कार्य पूरे करवाएंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आईटी और एमबीए फील्ड के स्टूडेंट्स को विशेष लाभ मिलेगा। गृह निर्माण से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक सुख बढ़ेगा।
शुभ रंग – पीला व लाल।
उपाय – प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत – 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
