Weekly Horoscope (23 February to 1 March 2026): फरवरी के आखिरी सप्ताह की शुरुआत 23 फरवरी 2026 से होने जा रही है। इस सप्ताह का अंत 1 मार्च को होगा। सप्ताह की शुरुआत के पहले दिन यानी 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, पूरे सप्ताह मिथुन में गुरु और सिंह में केतु और कुंभ में राहु, सूर्य, बुध, शुक्र व मंगल रहेंगे। शनि मीन में रहेंगे। चंद्रमा 23 फरवरी को मेष में रात 10 बजकर 11 तक रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे।
23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
24 फरवरी से होलाष्टक की शुरुआत हो जाएगी, जो इस हफ्ते के अंत तक रहेंगे। 27 फरवरी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके दूसरे दिन 28 फरवरी को फाल्गुन माह का आखिरी प्रदोष होगा। यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह तो ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। इस कारण आइए जानते हैं कि ग्रहों की चाल इस सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसी रहने वाली है।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा आपकी राशि में होने से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपके लिए समय डायमंड जैसा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर पर्याप्त आराम करें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आर्थिक सुधार लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जॉब में स्थिरता रहेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों को नए संपर्क मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय मेहनत का है, निरंतर अभ्यास से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हीरे के समान आपकी किस्मत चमकेगी। सप्ताह के अंत में मानसिक शांति महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
गुरु का प्रभाव आपकी सोच को सकारात्मक बनाए रखेगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी भागदौड़ रहेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं और प्रयास सफल हो सकते हैं। बिजनेस में नई रणनीति अपनाने से लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय करियर को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा, सही दिशा में मेहनत करने से सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें और श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति का संकेत दे रहा है। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेंगी। बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें। सप्ताह के मध्य में धन लाभ संभव है। स्टूडेंट्स को एकाग्रता बढ़ानी होगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से बचें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
उपाय: शिव उपासना करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए भाग्य का साथ लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अवसरों से भरा है, इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी सावधानी की जरूरत है। जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल हो जाएगी। बिजनेस में नए समझौते लाभदायक रहेंगे। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई की योजना स्पष्ट रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आर्थिक उन्नति का संकेत दे रहा है। बिजनेस में रुकी योजनाएं दोबारा शुरू कर सकते हैं। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। स्टूडेंट्स को नई दिशा मिल सकती है। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। सप्ताह के अंत में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: भगवान कृष्ण की उपासना करें और पीले वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में मानसिक उलझन रह सकती है, लेकिन धैर्य रखें। जॉब में बदलाव की सोच भविष्य के लिए सही साबित होगी। बिजनेस में मेहनत का फल मिलेगा, हालांकि थोड़ा समय लगेगा। स्टूडेंट्स को ध्यान भटकने से बचना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। जॉब में प्रगति होगी। बिजनेस में विस्तार के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय सफलता का है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। बिजनेस में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद
कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल
सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का प्रभाव आपकी सक्रियता बढ़ाएगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर काम शुरू कर सकते हैं। जॉब में नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय नई शुरुआत का है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गाय को भोजन कराएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह नई योजनाओं को शुरू करने के लिए अनुकूल है। जॉब में सहयोगियों का साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
