Santan Saptami Puja Samagri 2024: संतान सप्तमी की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, यहां देखें सामग्री की पूरी लिस्ट

Santan Saptami Puja Samagri 2024: सनातन धर्म में संतान सप्तमी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन की पूजा में बहुत सारे चीजें शामिल की जाती हैं। ऐसे में आइए जानें इस दिन पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां देखें संतान सप्तमी की पूजा सामग्री की लिस्ट।

Santan Saptami Puja Samagri 2024: संतान सप्तमी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल संतान सप्तमी तिथि का व्रत 10 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान की तरक्की और लंबी उम्र के लिए ये व्रत बहुत ही खास होता है। संतान सप्तमी के दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। संतान सप्तमी के दिन पूजा के समय बहुत सारी चीजों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं संतान सप्तमी की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां देखें संतान सप्तमी की पूजा सामग्री।

Santan Saptami Puja Samagri (संतान सप्तमी पूजा सामग्री)

  • शिव परिवार की प्रतिमा
  • रौली
  • चंदन
  • अक्षत
  • मौली
  • कलश
  • केले का पत्ता
  • आम का पत्ता
  • फूल
  • फल
  • भोग के लिए पुए
  • कपूर
  • लौंग
  • सुहाग का सामान
  • चांदी
  • कंगना
  • रेशम का धाग

End of Feed