Sant Ravidas Jivan Parichay: कौन थे संत रविदास? कब और हुआ था इनका जन्म, जानिए इनका संपूर्ण जीवन परिचय

Sant Ravidas ka Jivan Parichay (संत रविदास जी का जन्म कब और कहां हुआ था): भारतीय पृष्ठभूमि पर अनेक संत-महात्माओं ने जन्म लिया है जिनमें से एक संत रविदास भी थे। संत रविदास ने मध्यकाल के भक्ति आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी। इनके जीवन से जुड़ी कई रोचक बाते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यहां पढ़े रविदास जयंती का जीवन परिचय।

Who Is Guru Ravidas Ji, Janm Kab Aur Kahan Hua Tha (संत रविदास जी का जन्म कब और कहां हुआ था): महान संत, कवि, और समाज सुधारक गुरु रविदास या रैदास के व्यक्तित्व से सब कोई रूबरू है। जात और धर्म का खंडन करते हुए इन्होंने समाज को आत्मज्ञान की तरफ अग्रसर किया। संत रविदास सगुण और निर्गुण शाखा के कवि थे जिनके दोहें आज भी प्रख्यात है। मध्य भक्ति काल में भगवान की भक्ति का महत्व बताने वाले संत रैदास ने समाज कल्याण और उत्थान के लिए कई कार्य तब किए जब भारत मुगलों की गुलामी के अधीन था। इन्होंने रविदासीया पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। कृष्ण भक्ति की उपासक मीराबाई इनकी शिष्या थी, जिन्होंने इनसे सगुण शाखा का भक्ति मार्ग प्राप्त किया था। सद्भाव और सात्विक विचारधारा के साथ अपना जीवन व्यतीत करने वाले महान संत रविदास के जीवन से जुड़े हुए कई पहलू हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते हो। 12 फरवरी को संत रविदास जी की जयंती मनाई जाएगी, चलिए इस शुभ अवसर पर जानते हैं क‍ि इनका जीवन परिचय।

रविदास जी का जन्म कब और कहां हुआ था (Sant Ravidas ka Janm Kab Aur Kahan Hua Tha)

संत रविदास जी का जन्म 1377 ई. में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ माना जाता है। तो वहीं कुछ विद्वानों का मानना है कि गुरु रविदास का जन्म वर्ष 1399 है। कहा जाता है कि जिन दिन इनका जन्म हुआ था उस दिन माघ पूर्णिमा थी।

End of Feed