Ravidas Jayanti 2025 Date (हिंदू पंचांग अनुसार हर साल रविदास जी की जयंती कब मनाई जाती है): भारत की धरती पर कई महान गुरु हुए। जिनमें से एक थे संत रविदास। जिनके वचनों ने दुनियाभर में परचम लहराया। इनकी वाणी में इतनी ताकत थी कि जो भी उन्हें सुनता था उनका मुरीद हो जाता था। गुरु रविदास जी ने अपने वचनों और दोहों से भक्ति की ऐसी अलौकिक ज्योति जलाई जो आज भी सभी को रोशन कर रही है। इस महान संत को दुनिया आज भी याद करती हैं और उनके सम्मान में हर साल रविदास जयंती का पर्व मनाती हैं। चलिए जानते हैं इस साल रविदास जयंती कब है और इसका महत्व क्या है।
हिंदू पंचांग अनुसार हर साल रविदास जी की जयंती कब मनाई जाती है (Ravidas Jayanti Kab Manai Jati Hai)
पंचांग अनुसार संत रविदास जयंती हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। मान्यताओं अनुसार इसी दिन गुरु रविदास जी का जन्म हुआ था।
2025 में संत रविदास जयंती कब है (Sant Ravidas Jayanti 2025 Date)
2025 में संत रविदास जयंती 12 फरवरी को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।
रविदास जयंती क्यों मनाई जाती है (Ravidas Jayanti Kyu Manai Jati Hai)
गुरु रविदास जयंती, गुरु रविदास जी के जन्मदिन की खुशी में मनाई जाती है। यह त्योहार सामाजिक समानता और भक्ति के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। गुरु रविदास जी ने जाति-पाति के भेदभाव को खत्म करने के लिए काफी काम किया। इसलिए उनके सम्मान में हर साल उनके जन्मदिन को गुरु रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है।
संत रविदास जी का जन्म कब हुआ था (Ravidas Jayanti Date Of Birth)
कुछ इतिहासकारों के अनुसार, गुरु रविदास जी का जन्म 1377 ई. के समय उत्तर प्रदेश के वाराणसी के किसी गांव में हुआ था। तो वहीं कुछ विद्वानों का मानना है कि गुरु रविदास का जन्म 1399 में माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था।
संत रविदास जी की मृत्यु कब हुई थी (Ravidas Ji Death Date)
इतिहासकारों अनुसार रविदास जी की मृत्यु करीब 1518 ईस्वी में वाराणसी में हुई थी। ये भारत के महान कवि-संत थे, जिन्होंने भक्ति आंदोलन में अहम योगदान दिया था।
