अध्यात्म

Falgun Month 2025 Start Date: फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा, जानिए इस महीने के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट

Falgun Month 2025 Start Date And End Date In Hindi (फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा): फाल्गुन महीना भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कृष्ण और चंद्र देव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जानिए इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ते हैं।

Image

Falgun Month 2025 Start Date And End Date In Hindi

Falgun Month 2025 Start Date And End Date In Hindi (फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा): फाल्गुन हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। जो अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार फरवरी और मार्च में पड़ता है। वैसे तो इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि इस महीने का सबसे बड़ा पर्व होता है। जो इस साल 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस महीने में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा और इस महीने में कौन-कौन से त्योहार पड़ेंगे।

फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा 2025 (Falgun Month 2025 Start Date And End Date)

फाल्गुन महीना 13 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 14 मार्च को होगा। वहीं 15 मार्च से चैत्र महीना शुरू हो जाएगा।

फाल्गुन महीने के व्रत-त्योहार 2025 (Falgun Month 2025 Festivals In Hindi)

त्योहारतारीख
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी16 फरवरी 2025, रविवार
विजया एकादशी 24 फरवरी 2025, सोमवार
प्रदोष व्रत25 मार्च 2025, मंगलवार
महा शिवरात्रि26 फरवरी 2025, बुधवार
फाल्गुन अमावस्या27 फरवरी 2025, गुरुवार
फुलैरा दूज1 मार्च 2025, शनिवार
आमलकी एकादशी 10 मार्च 2025, सोमवार
प्रदोष व्रत 11 फरवरी 2025, मंगलवार
होलिका दहन13 मार्च 2025, गुरुवार
होली14 मार्च 2025, शुक्रवार

फाल्गुन मास में क्या करें (Falgun Month Mein Kya Kare)

  • फाल्गुन मास के दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए। प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
  • इस महीने में भगवान कृष्ण को नए वस्त्र जरूर अर्पित करना चाहिए।
  • अन्न का दान अवश्य करना चाहिए।
  • सात्विक भोजन करना चाहिए।

फाल्गुन माह में क्या न करें (Falgun Maas Me Kya Na Kare)

फाल्गुन महीने में मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने में बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें। किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें।

घर और मंदिर को बिल्कुल भी गंदा न करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article