Sankranti October 2026: अक्टूबर 2026 में संक्रांति कब है, जानें इस महीने में कौन सी संक्रांति आएगी

Sankranti October 2026 Date: अक्टूबर 2026 में संक्रांति किस तारीख को है। जानें इस महीने में कौन सी संक्रांति आएगी। नोट करें अक्टूबर की संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पुण्य काल, महापुण्य काल और धार्मिक महत्व।

Sankranti Kab Hai October 2026 Mein (तुला संक्रांति 2026): हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व है। हर महीने सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के इसी राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संक्रांति का दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ और सूर्य उपासना के लिए महत्वपूर्ण होता है। अक्टूबर 2026 में सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस महीने की संक्रांति को तुला संक्रांति कहा जाएगा।

sankaranti kab hai october 2026

अक्टूबर 2026 में संक्रांति कब है (AI Image)

इस बार तुला संक्रांति 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को है। खास बात यह है कि यह संक्रांति शारदीय नवरात्र के दौरान पड़ रही है। आइए जानते हैं अक्टूबर में संक्रांति कब है, तुला संक्रांति का पुण्य काल और महापुण्य काल कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा और इस दिन किन धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है।

End of Feed