Sankashti Chaturthi May 2026: मई 2026 में संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब है, 5 या 6 मई - कब मनाई जाएगी एकदन्त संकष्टी चतुर्थी

Sankashti Chaturthi May 2026: मई 2026 में संकष्टी चतुर्थी कब है। जानें 5 और 6 मई में से एकदन्त संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख, चंद्रोदय समय, व्रत नियम और पूजा का महत्व।

Sankashti Chaturthi May 2026: मई 2026 में संकष्टी चतुर्थी को लेकर कई लोगों के मन में यही सवाल है कि व्रत 5 मई को रखा जाए या 6 मई को। दरअसल, इस बार चतुर्थी तिथि (ekdant sankashti chaturthi) 5 मई की सुबह से शुरू होकर 6 मई की सुबह तक रहेगी, इसलिए भ्रम होना स्वाभाविक है। लेकिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत हमेशा उस दिन रखा जाता है, जब चतुर्थी तिथि के दौरान चंद्र दर्शन (चंद्रोदय) होता है। यही नियम इस व्रत की तिथि तय करता है।

ekdant Sankashti Chaturthi vrat 2026 date, ganesh ji

मई 2026 में एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब पड़ेगा

मई 2026 में संकष्टी चतुर्थी कब है

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 5 मई 2026 को सुबह 05:24 बजे से शुरू होकर 6 मई को सुबह 07:51 बजे तक रहेगी। वहीं संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय 5 मई को रात 10:34 बजे होगा। ऐसे में चूंकि चंद्र दर्शन 5 मई को हो रहा है, इसलिए एकदन्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 मई, मंगलवार को ही रखा जाएगा। 6 मई को सुबह को सूर्योदय के समय चतुर्थी तिथि तो रहेगी, लेकिन उस दिन चंद्र दर्शन नहीं होने के कारण व्रत नहीं किया जाएगा।

End of Feed