Sankashti Chaturthi 2024: कब रखा जाएगा आषाढ़ मास की संकष्‍टी चतुर्थी का व्रत, जानें डेट और महत्व

Krishnapingal Chaturthi 2024: आषाढ़ महीने की संकष्‍टी चतुर्थी को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ मास की पहली संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

Krishnapingal Chaturthi 2024 Date: आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से बप्पा का आशीर्वाद साधक पर हमेशा बना रहता है। इस व्रत को करने से साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। इसके साथ संकटो से भी छुटकारा मिलता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। चंद्रमा की पूजा के बिना ये व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं आषाढ़ महीने की पहली संकष्टी चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा।

Krishnapingal Chaturthi 2024 Date (कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी तिथि 25 जून 2024 को पड़ रही है। ऐसे में कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत 25 जून 2024 को रखा जाएगा।

Krishnapingal Chaturthi 2024 Shubh Muhurat (कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 25 जून को सुबह 1 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन रात के 11 बजकर 10 मिनट पर होगा। इस दिन गणेश पूजा का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। शाम की पूजा का मुहूर्त 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 36 मिनट पर होगा।

Krishnapingal Chaturthi Importance (कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी महत्व)

हिंदू धर्म में कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत का बहुत ही महत्व है। इस व्रत भगवान विघ्नहर्ता गणपति जी को समर्पित है। इस दिन परिवार की सुख, समृद्धि और सौभाग्य के लिए व्रत किया जाता है और गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है। इसके साथ इस दिन का व्रत रखने से शरीरिक, मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

End of Feed