Sankashti Chaturthi 2023 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इस चतुर्थी को संकष्टी या बहुला चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में भाद्रपद महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में बहुत से तीज- त्योहार आते हैं। इस बार सितंबर मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 3 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन गणेश भगवाव की विधिवत पूजा -अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सारे विघ्न दूर हो जाते हैं और साधक के सारे काम सफल हो जाते हैं। इस व्रत का विधिवत पालन करने बुद्धि का विकास होता है। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
संकष्टी चतुर्थी 2023
संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
- संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करें उसके बाद गणेश जी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें।
- संध्या के शाम गणेश जी की पूजा करें और गौ माता को रोटी खिलाएं।
- इस दिन गणेश जी की पूजा में दूर्वा और हल्दी का प्रयोग जरूर करें।
- भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय है, तो इस दिन लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
- गणपति जी की पूजा के समय श्रीगणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जाप करें।
- उसके बाद चंद्रमा को जल अर्पित करें और अपनी पूजा ससंपन्न करें।
