Sakat Chauth Vrat 2023: मंगलवार 10 जनवरी को संतान की लंबी आयु के लिए सकट चौथ का व्रत और पूजा की जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है और महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत को चंद्रोदय के साथ खोला जाता है। इसे भारत में जगह जगह अलग अलग नामों से जाना जाता है। इसे तिलकुटी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश का व्रत और कथा करने से उनकी असीम कृपा मिलती है । इस दिन सकट चौथ कथा और गणेश जी आरती करनी चाहिए। अगर आप भी इस बार सकट चौथ का व्रत कर रही हैं तो यहां देखें पूजा की विधि और मंत्र।
सकट चौथ पूजा मंत्र और पूजा विधि
सकट चौथ शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth 2023 Muhurat):
सकट चौथ व्रत 10 जनवरी 2023 को रखा जाएगा। सकट चौथ तिथि का आरंभ 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 10 जनवरी 2023 को दोपहर 02 बजकर 35 मिनट पर होगी। चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 41 मिनट पर है।
सकट चौथ पूजा विधि (Sakat Chauth 2023 Puja Vidhi)
1. सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें ।
2. व्रत का संकल्प लें और भगवान गणेश का ध्यान लगाए।
3. एक चौकी लगाए और इस पर पीला या लाल वस्त्र बिछा दें और गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करें ।
4. गणेश भगवान के समक्ष दुर्वा घास, तिल के लड्डू ,घी और गुड़ अर्पित करें ।
5. सकट चौथ की कथा और आरती करें ।
सकट चौथ पूजा मंत्र (Sakat Chauth Puja Mantra)
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . ॐ सिद्धि विनायकाय नमः आवाहयामि ,
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . आसनं समर्पयामि (अक्षत चढ़ाएं) ,
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . अर्घ्यं समर्पयामि (जल चढ़ाएं),
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . पाद्यं समर्पयामि (जल चढ़ाएं),
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . पंचामृत स्नानं समर्पयामि (पंचामृत चढ़ाए),
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः वस्त्र युग्मं समर्पयामि (वस्त्र या मौली चढ़ाएं)
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . यज्ञोपवीतं धारयामि (जनेउ चढ़ाएं).
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . गंधं धारयामि (सुगंधित पूजा सामग्री चढ़ाएं).
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . अक्षतान् समर्पयामि (चावल चढ़ाएं).
- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः . पुष्पैः पूजयामि (फूल चढ़ाएं).
गणेश जी के मंत्र (Ganesh Mantra)
- ॐ गण गणपतए नमः
- ॐ गणेश देवाय नमः
- ॐ उमा पुत्राय नमः
- ॐ विनाकाय नमः
- ॐ एकदंताय नमः
- ॐ मूषक वाहन आए नमः
- ॐ इशपुत्र नमः
- ॐ विघ्ननाशय नमः
- श्री मन्महागणाधिपतये नमः ।
