Sakat Chauth 2023 Moonrise Time Today: नई दिल्ली, नोएडा, कानपुर, पटना समेत सभी शहरों में दिखा चांद

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 09:24 PM IST

Sakat Chauth 2023 Moon Rise Time Today, Chand Kab Niklega Aaj in Delhi, Noida, Lucknow, Kanpur, Ghaziabad, Jaipur, Punjab, Meerut: सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा होती है। रात में महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं जानिए दिल्ली, मुंबई, नोएडा, लखनऊ समेत सभी सभी शहरों में कब दिखाई देगा चांद।

Sakat Chauth 2023 Moon Rise Time Today in Delhi, Noida, Lucknow, Kanpur, Ghaziabad, Jaipur, Punjab: सनातन धर्म में संकष्टी चतु्र्थी का विशेष महत्व माना जाता है। ये चतुर्थी हर महीने के कृष्ण पक्ष में आती है। संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2023) का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। कहते हैं चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सारे कष्ट मिट जाते हैं। लेकिन साल में कुछ चतुर्थी बेहद खास मानी जाती है। जिनमें से एक है माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे सकट चौथ, तिलकुट चतुर्थी (Tilkut Vrat 2023), तिल चतुर्थी, वक्रतुंड चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। इस चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा बेहद फलदायी होती है। महिलाएं इस दिन अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद में चंद्र दर्शन के बाद अपना व्रत खोलती हैं। जानिए आज आपके शहर में चांद निकलने की क्या है टाइमिंग।

sakat chauth moon rise time

Sakat Chauth Moon Rise Time: सकट चौथ पर आपके शहर में कब दिखाई देगा चांद?

आज चंद्रोदय का समय (Moonrise Today Time)

शहरचंद्रोदय समय
नई दिल्ली08:41 पी एम
मुम्बई09:13 पी एम
चेन्नई08:50 पी एम
अहमदाबाद09:08 पी एम
हैदराबाद08:52 पी एम
कोलकाता08:04 पी एम
जयपुर08:50 पी एम
कानपुर08:31 पी एम
लखनऊ08:28 पी एम
पुणे09:09 पी एम
पटना08:13 पी एम
लुधियाना08:43 पी एम
वाराणसी08:22 पी एम
श्रीनगर08:42 पी एम
अलीगढ़08:39 पी एम
भुवनेश्वर08:17 पी एम
गोरखपुर08:18 पी एम
बीकानेर08:58 पी एम
बरेली08:32 पी एम
कोटा08:52 पी एम
रायपुर08:33 पी एम
जोधपुर09:02 पी एम
मैसूर09:06 पी एम
भोपाल08:48 पी एम
आगरा08:40 पी एम
वडोदरा09:07 पी एम
फरीदाबाद08:41 पी एम
मेरठ08:38 पी एम
अमृतसर08:46 पी एम
रांची08:15 पी एम
चंडीगढ़08:39 पी एम
गुड़गांव08:42 पी एम
नोएडा08:41 पी एम
जम्मू08:44 पी एम
ग्रेटर नोएडा08:40 पी एम
चांद को अर्घ्य देने का तरीका: सकट चौथ के दिन लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें लाल चन्दन, कुश, पुष्प, अक्षत आदि डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

End of Feed