साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, सावन की अमावस का ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

Surya Grahan 2026 : साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा। पंचांग के मुताबिक, यह श्रावण अमावस्या पर पड़ेगा। जानिए सावन अमावस्या का यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।

Surya Grahan 2026 : साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण अगस्त महीने में लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण सावन (श्रावण) मास की अमावस्या के दिन पड़ेगा। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगस्त 2026 में लगने वाले सूर्य ग्रहण का समय क्या होगा, क्या अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा। अगर आप भी इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं, तो यहां जानिए इस खगोलीय घटना से जुड़ी जरूरी बातें।

surya grahan in august 2026, surya grahan, solar eclipse

2026 का अगला सूर्य ग्रहण कब है, क्या ये भारत में दिखेगा (AI Image)

12 अगस्त 2026 को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह खग्रास यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा। पूर्ण ग्रहण की अवधि लगभग 2 मिनट 19 सेकंड रहेगी। इस दौरान कुछ समय के लिए चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा और जिन जगहों पर यह दिखाई देगा, वहां दिन में भी कुछ पल के लिए अंधेरा छा जाएगा। खगोल विज्ञान की दृष्टि से यह साल की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

End of Feed