मई में राहु-केतु के गोचर से रातोंरात बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

Rahu-Ketu Gochar May 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु दोनों को छाया ग्रहों का दर्जा प्राप्त है। इन्हें रहस्यमयी ग्रह भी कहा जाता है। कहते हैं जब भी ये ग्रह राशि बदलते हैं तो सभी के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर होता है। मई 2025 में ये दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जानिए इन ग्रहों के राशि गोचर से किन राशियों की तकदीर पलटने वाली है।

Rahu-Ketu Gochar May 2025: मई 2025 में राहु-केतु अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 18 मई को जहां राहु कुंभ राशि में गोचर शुरू करेगा तो वहीं केतु इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा। ज्योतिष अनुसार राहु-केतु का कुंभ और सिंह राशि में गोचर जहां कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस गोचर से खूब लाभ मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं राहु-केतु का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है।

rahu ketu

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये गोचर बहुत अनुकूल साबित होगा। इस राशि वालों की मनवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। सामाजिक दायरे को बढ़ाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय रहेगा।

End of Feed