अध्यात्म

Saptahik Rashifal (28 April To 4 May 2025): इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा जबरदस्त लाभ, सफलता चूमेगी कदम

Saptahik Rashifal (28 April To 4 May 2025): इस सप्ताह शनि का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। जिसका लाभ कई राशि वालों को मिलेगा। तो कुछ राशि वालों को परेशानी भी हो सकती है। जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल यहां।

Image

Saptahik Rashifal (28 April To 4 May 2025)

Saptahik Rashifal (28 April To 4 May 2025): इस सप्ताह सूर्य मेष, गुरु वृषभ, मंगल कर्क, केतु कन्या, शनि, बुध, शुक्र व राहु एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। तुला व कुंभ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व मेष के जातक जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

साप्ताहिक राशिफल (28 April To 4 May 2025)

मेष- मंगलवार व बुधवार का दिन जॉब सम्बंधित पुराने कार्यों को निपटाने का है। स्वास्थ्य सुख में सफल रहेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। इस सप्ताह जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

वृष- आपको मंगलवार व शनिवार को घबराहट व नकरात्मक विचारों से बचना होगा। इस सप्ताह नए बिजनेस की योजना बनेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गुरुवार के बाद व्यवसाय में नए पार्टनर का प्रवेश हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

मिथुन-इस वीक व्यवसाय धीमा रहेगा लेकिन शुक्रवार के बाद अपने उद्देश्यों को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप की योजना भविष्य में सफल हो सकती है। मंगलवार को किसी भी विवाद से बचें। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुधवार को घर पर ही गणेश जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें।

कर्क- इस सप्ताह जॉब में सफलता प्राप्त होगी। घर पर ही धर्मिक कार्यों में ही व्यस्त रहेंगे। कर्क व मेष राशि का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है। सोमवार को व्रत रहें व अन्न दान करें।

सिंह- संतान की सफलता से खुश रहेंगे। व्यवसाय में मेष व कर्क राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। घर पर ही माता दुर्गा की पूजा करें। सोमवार से गुरुवार के बीच धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे।

कन्या- इस वीक व्यवसाय से सम्बद्ध लोग नई उम्मीद में रहेंगे। घर पर ही रहें। गुरुवार के बाद छात्र कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। मीन व कर्क राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

तुला- यह सप्ताह लेखन व रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब को लेकर किसी निर्णय तक पहुंचने में असमंजस में रहेंगे। गुरुवार व शुक्रवार को धन की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है।मिथुन व कन्या राशि व्यवसाय के लिए लाभप्रद है। घर पर ही पूजा पाठ करें। मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक- इस सप्ताह व्यवसाय संबंधी किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा लेकिन अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट को विस्तार देंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। तनाव मत रखें। घर पर ही प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करते रहें। हवन करते रहें।

धनु- स्वास्थ्य में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार व शनिवार को धन का आगमन होगा। गुरुवार के बाद कार्यों की अधिकता के कारण तनाव से बचें। पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। विष्णु जी की पूजा करते रहें।

मकर-इस वीक व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। अपने कार्य को नई सकारात्मक दिशा देंगे। मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। मिथुन व कन्या राशि का सहयोग लें।

कुम्भ- जॉब में परिवर्तन की सोच रहे हैं। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को बुधवार के बाद नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। वृष व तुला राशि से लाभ मिल सकता है।

मीन- इस सप्ताह जॉब को लेकर तनाव रहेगा। बुधवार से शुक्रवार तक धन का आगमन करेंगे। अपना विचार सकारात्मक रखें तथा योग व ध्यान का सहारा लें। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। घर पर ही माता दुर्गा की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article