अध्यात्म

मई में राहु-केतु के गोचर से रातोंरात बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

Rahu-Ketu Gochar May 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु दोनों को छाया ग्रहों का दर्जा प्राप्त है। इन्हें रहस्यमयी ग्रह भी कहा जाता है। कहते हैं जब भी ये ग्रह राशि बदलते हैं तो सभी के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर होता है। मई 2025 में ये दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जानिए इन ग्रहों के राशि गोचर से किन राशियों की तकदीर पलटने वाली है।

Image

rahu ketu

Rahu-Ketu Gochar May 2025: मई 2025 में राहु-केतु अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 18 मई को जहां राहु कुंभ राशि में गोचर शुरू करेगा तो वहीं केतु इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा। ज्योतिष अनुसार राहु-केतु का कुंभ और सिंह राशि में गोचर जहां कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस गोचर से खूब लाभ मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं राहु-केतु का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये गोचर बहुत अनुकूल साबित होगा। इस राशि वालों की मनवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। सामाजिक दायरे को बढ़ाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी राहु-केतु का गोचर भाग्यशाली साबित होगा। जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा। इस दौरान आप हर परेशानी का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी और आप अच्छा खास धन जोड़ने में सफल रहेंगे। आपको इस अवधि में कई निवेशों से लाभ मिलेगा।

मकर राशि

राहु-केतु का गोचर मकर राशि वालों के लिए भी लकी साबित होगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपको अचानक से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। पुराने कर्जों का निपटारा हो सकता है। घर-गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल आसार हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article