Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का दिन सनातन धर्म में बेहद शुभ और खास माना जाता है। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न नामों जैसे लोहड़ी, उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन से गुरु और सूर्य के प्रभाव में तेजी आने लगती है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन धरती पर देव अवतरित होते हैं। जानें साल 2023 की मकर संक्रांति किन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है।
मकर संक्रांति से इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर!
मकर संक्रांति से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
मिथुन राशि: मकर संक्रांति के दिन सूर्य का गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
तुला राशि: ये समय आपके लिए फलदायी साबित होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में शानदार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। किसी लग्जरी आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो सूर्य के गोचर से आपको अच्छी नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार दिख रहे हैं।
कर्क राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। लेन-देन के कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। विवाह के योग बनेंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न करेंगे। अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
मीन राशि: इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। अटका हुआ धन वापिस मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी।
