रावण दहन देखना शुभ या अशुभ? इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए रावण दहन, जानें रावण दहन से जुड़े नियम

Ravan Dahan Dekhne Ke Niyam: रावण दहन अहंकार, अधर्म और अनीति पर धर्म, सत्य और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज देशभर में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि क्या रावण दहन देखना शुभ है? और किन लोगों को रावण दहन नहीं देखना चाहिए।

Ravan Dahan Dekhne Ke Niyam: हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रावण दहन मनाया जाता है। ये भारत का एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज दशहरा है और देशभर में रावण दहन किया जा रहा है। बड़े बड़े मैदानों में रावण का पुतला जलाया जाता है। लेकिन रावण दहन देखना चाहिए या नहीं, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं।

इन 5 लोगों को नहीं देखना चाहिए रावण दहन (pic credit: iStock)

रावण दहन देखना चाहिए या नहीं?

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत है, इसलिए रावण दहन जरूर देखना चाहिए। वहीं, वेद- पुराणों की माने तो रावण दहन नहीं देखना चाहिेए। क्योंकि एक शव को जलाने की जो प्रक्रिया होती है, ठीक वही प्रक्रिया रावण दहन में भी की जाती है, इसलिए ये देखना शुभ नहीं माता जाता है।

End of Feed