Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी कब है 2026 में, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Rangbhari Ekadashi 2026 Date (रंगभरी एकादशी कब है 2026 में): हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। साल 2026 में रंगभरी एकादशी कब है, ये आप यहां से जानें। डेट के साथ-साथ यहां मुहूर्त, पारण समय और महत्व भी बताया गया है।

Rangbhari Ekadashi 2026 Date (रंगभरी एकादशी कब है 2026 में): हिंदू धर्म में रंगभरी एकादशी का बेहद महत्व है। इसे आमलकी एकादशी औक आंवला एकादशी के नाम से भी जानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव माता पार्वती से विवाह के बाद पहली बार काशी नगरी आए थे। तभी से रंगभरी एकादशी के पर्व की शुरुआत हुई। पंचांग के अनुसार, ये व्रत हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। तो साल 2026 में रंगभरी एकादशी कब और किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां रंगभरी एकादशी के मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।

रंगभरी एकादशी कब है 2026 में (pc: pinterest)

रंगभरी एकादशी कब है 2026 में ? (Rangbhari Ekadashi 2026 Date)

इस साल पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 27 फरवरी के देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 27 फरवरी 2026 को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, रंगभरी एकादशी 27 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।

End of Feed