19 या 20 फरवरी, भारत में कब से शुरू होगा रमजान, क्या सऊदी अरब में दिख गया चांद

Ramzan 2026 Date in India: रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पाक महीना माना जाता है। 17 फरवरी की शाम को सऊदी अरब में चांद देखने की प्रक्रिया की गई, जिसके बाद से रमजान की तारीख की घोषणा हो गई है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत में रमजान का महीना कब से शुरू होगा?

Ramzan 2026 Date in India: इस्लाम में रमजान के महीने को बेहद ही पाक माना जाता है। रमजान को इबादत, संयम और आत्म-अनुशासन का महीना माना जाता है। यह महीना शाबान महीने की 29वीं रात को चांद दिखाई देने के बाद से शुरू होता है। अगर किसी कारणवश इस दिन चांद नहीं दिखता है तो शाबान के महीने के 30वें दिन चांद देखा जाता है और अगले दिन से रमजान का पाक महीना शुरू माना जाता है।

भारत में रमजान कब से शुरू होगा

भारत में रमजान कब से शुरू होगा

सऊदी अरब में दिख गया चांद

साल 2026 में शाबान महीने की 29वीं रात 17 फरवरी को मानी गई है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को चांद देखने का आदेश दिया था। जिसके चलते शाम की नमाज के बाद चांद देखने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान चांद दिख गया। इसके चलते 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत मानी गई है। ऐसे में लगभग सभी खाड़ी देशों में 18 फरवरी से रोजे की शुरुआत होगी।

End of Feed