Rama Ekadashi 2025 Date: कब है रमा एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि

Rama Ekadashi 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi (रमा एकादशी डेट, मुहूर्त और पूजा विधि): हिंदूओं में रमा एकादशी का खास महत्व है। कहते हैं कि जो व्यक्ति श्रद्धा से यह व्रत करता है, उसे वैकुण्ठ (भगवान विष्णु का धाम) की प्राप्ति होती है। यहां से आप रमा एकादशी का डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।

Rama Ekadashi 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi (रमा एकादशी डेट, मुहूर्त और पूजा विधि): एक माह में कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों में दो एकादशी पड़ती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एक साल में कुल 24 एकादशी तिथि आती हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं। रमा एकादशी के दिन दवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शास्त्रों में वर्णन है कि यह व्रत करने से जाने-अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि साल 2025 में रमा एकादशी कब है और इस साल इसकी पूजा का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही यहां रमा एकादशी की पूजा विधि जान सकते हैं।

रमा एकादशी 2025 डेट, मुहूर्त और पूजा विधि (pic credit: pinterest)

रमा एकादशी कब है? (Rama Ekadashi Kab Hai October 2025)

वैदिक पंचांग की गणना अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त होगी। इसलिए 17 अक्टूबर को रमा एकादशी मनाई जाएगी।

End of Feed