Rama Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Rama Ekadashi 2024 Date: रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास में रखा जाता है। ये एकादशी धनतेरस ये पहले पड़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल रमा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। यहां नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त।

Rama Ekadashi 2024 Date: कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है। ये महीने भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में ही रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये व्रत अक्तूबर महीने की अंतिम एकादशी होती है। रमा एकादशी के दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि रमा एकादशी का व्रत रखने से साधक के सारे पाप कट जाते हैं और उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रमा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Rama Ekadashi 2024 Date (रमा एकादशी डेट 2024)

रमा एकादशी का व्रत हर कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 27 अक्तूबर को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में रमा एकादशी का व्रत 28 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed