Ram Lalla Latest Photo (अयोध्या राम मंदिर फोटो 2024): अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। राम जी की मूर्ति को देख राम भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये मूर्ति इतनी खूबसूरती के साथ बनाई गई है कि मन कर रहा है कि इसे ऐसे ही निहारते रहें। श्याम रंग के रामलला ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस प्रतिमा में भगवान राम का बाल रूप दिखाया गया है। इस पर भगवान विष्णु के दस अवतारों को दर्शाया गया है। जिसमें मत्स्य, कुर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार शामिल हैं। देखें रामलला की मूर्ति की नई तस्वीरें।
Ram Lalla Latest Photo
श्री रामलला की जो मूर्ति बनी है, वह भगवान राम के पांच वर्ष का स्वरूप है। मूर्ति 51 इंच की है और रामलला की मूर्ति का निर्माण काले पत्थर से किया गया है। रामलला की मूर्ति पर भगवान विष्णु के कई अवतारों को दर्शाया गया है। यह मूर्ति कई वर्षों तक ऐसी ही बनी रहेगी। इसका रंग भी हल्का नहीं पड़ेगा। रामलला की इस मूर्ति को अरुण योगिराज ने बनाया है।
रामलला की मूर्ति काली क्यों? Why Ram Lalla Murti Colour Is Black
रामलला की मूर्ति का निर्माण शिला पत्थर से हुआ है जिसका रंग काला होता है। जिस पत्थर से रामलला की मूर्ति का निर्माण किया गया है उसमें गई गुण हैं। जैसे जब रामलला का दूध से अभिषेक किया जाएगा तो दूध के गुण में पत्थर की वजह से कोई बदलाव नहीं होगा। किसी भी तरह के पदार्थ से रामलला की मूर्ति ख़राब नहीं होगी।
मूर्ति को एक ही पत्थर पर बनाया गया
मूर्ति को एक ही पत्थर पर बनाया गया है। इसमें कोई अन्य पत्थर को नहीं जोड़ा गया है। मूर्ति में रामलला के बाएं हाथ को धनुष-बाण पकड़ने की मुद्रा में दिखाया गया है। मूर्ति का वजन करीब 150 किलोग्राम है। मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट है।
Ram Ji New Photo Latest
Ayodhya ram mandir photo latest
जय श्री राम की फोटो
वाल्मीकि रामायण में वर्णन
वाल्मीकि रामायण में भी भगवान राम के स्वरूप को श्याम वर्ण में ही वर्णित किया गया है। यही वजह है कि रामलला की मूर्ति का रंग श्यामल रखा गया है।
