भगवान श्रीराम को सबसे प्रिय हैं ये भोग, आज विवाह पंचमी पर कर दें अर्पित

Ram Ji Ko Kya Pasand Hai: 25 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी किथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। भगवान श्रीराम और माता सीता की शादी विवाह पंचमी के दिन ही हुई थी। इस कारण यह तिथि काफी खास मानी जाती है। आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम को किन चीजों का भोग लगाएं।

Ram Ji Ko Kya Pasand Hai: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी, यानी श्रीराम-सीता के विवाह की तिथि बेहद ही पावन पर्व है। 25 नवंबर 2025 को यह पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से सभी प्रकार की परेशानियों का अंत हो जाता है। इसके साथ ही इस दिन आप भगवान श्रीराम को पंसद भोग भी अर्पित कर सकते हैं। वाल्मीकि रामायण, पद्म पुराण, आनंद रामायण और भक्तमाल में श्रीराम को प्रिय भोगों का स्पष्ट उल्लेख है। इनमें से कोई भी एक या सभी भोग विवाह पंचमी पर अर्पित करने से रामजी बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं और दांपत्य सुख, संतान सुख और वैवाहिक जीवन में मधुरता का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कि भगवान श्रीराम को किन चीजों का भोग लगाएं।

भगवान राम भोग

भगवान राम भोग

पंचामृत

पंचामृत रामजी को सबसे प्रिय भोग माना जाता है, जो दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बनता है। विवाह पंचमी पर इसे राम दरबार में अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में पवित्रता, सुख और समृद्धि आती है। मान्यता है कि यह भोग राम-सीता के दिव्य मिलन का प्रतीक है और दांपत्य बंधन को मजबूत बनाता है। छोटे कटोरे में सजाकर तुलसी पत्र डालें और प्रसाद रूप में परिवार को बांटें।

End of Feed