Raksha Bandhan Mantra 2023: रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके मंगल की कामना करती हैं। हर साल ये त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार भद्रा की वजह से ये त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। राखी पर सभी बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाती हैं। सनातन धर्म में कोई भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य मंत्रों के बिना पूरा नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि मंत्रों के जाप से मनुष्य का शुद्धिकरण होता है। हर एक शुभ कार्य के लिए शास्त्रों में कुछ खास मंत्र बताये गए हैं। राखी बांधते समय के लिए शास्त्र में विशेष मंत्र के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन किस मंत्र के जाप से लाभ मिलता है।
Raksha Bandhan Mantra 2023
इस खास मंत्र का करें जाप
धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी हाथों पर कोई भी धागा बांधा जाता है तो उसके लिए खास मंत्र का जाप किया जाता है। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय इस खास मंत्र का जाप करने से भाई को तरक्की मिलती है और उनकी आयु भी लंबी होती है। इस कारण शास्त्रों में इस मंत्र को रक्षाबंधन के दिन पढ़ने के लिए खास बताया गया है। ये है मंत्र।
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि,रक्षे माचल माचल:।
