अध्यात्म

आज रक्षा बंधन 2025 मुहूर्त समय, देखें 9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का बेस्ट टाइम, सबसे शुभ रहेंगे ये पांच घंटे

Aaj Raksha Bandhan 2025 Muhurat time in hindi (आज रक्षा बंधन 2025 मुहूर्त समय): शनिवार के दिन यानी 9 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। यह दिन भद्रा काल से मुक्त है। सूर्योदय से पहले भद्रा समाप्त हो जाएगी। सावन पूर्णिमा दोपहर 1:26 तक रहेगी। तिथि के अनुसार सुबह 5:46 से लेकर दिन में 1:24 बजे तक राखी (9 August 2025 Raksha Bandhan Muhurat) बांध सकते हैं। सुबह 9:02 बजे से 10:41 तक राहुकाल है। इस दौरान राखी ना बांधें। जानें शाम को राखी (Rakhi Muhurat 9 August 2025) बांध सकते हैं या नहीं। रक्षा बंधन 2025 पर राखी बांधने का बेस्ट टाइम। नोट करें Today Raksha Bandhan Muhurat Time।

Image

राखी 2025 शुभ मुहूर्त समय, Rakhi 2025 muhurat time (Pic: Canva)

Aaj Raksha Bandhan 2025 Muhurat time in hindi (आज रक्षा बंधन 2025 मुहूर्त समय): यह पक्का है कि 2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। यह तारीख बेहद शुभ है और इस दिन श्रावण नक्षत्र है। इसी के साथ 9 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धी योग और शिव योग भी है जो कि सौभाग्य लाने वाले माने जाते हैं। एक खास बात ये है कि 9 अगस्त को भद्रा काल नहीं है। यह सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा जिससे कि रक्षा बंधन 2025 का मुहूर्त शुभ रहेगा। वहीं रक्षा बंधन 2025 पर राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:46 से लेकर दिन में 1:24 बजे तक रहेगा। इस समय के बीच में सुबह 9:02 बजे से 10:41 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस तरह सावन पूर्णिमा की तिथि में करीब पांच घंटे का शुद्ध समय राखी बांधने के लिए मिलेगा। इसके बाद शाम को भी शुभ मुहूर्त देखकर राखी बांधी जा सकती है। रक्षा बंधन 2025 पर राखी बांधने का बेस्ट टाइम। नोट करें Aaj Raksha Bandhan 2025 Muhurat time in Hindi (आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त)

9 अगस्त, रक्षा बंधन 2025 मुहूर्त टाइम

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • सौभाग्य योग: सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक
Happy Rakshabandhan 2025 Wishes

राखी 2025 शुभ मुहूर्त समय | rakhi 2025 muhurat time

  • 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन है। इस दिन दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त है।
  • रक्षा बंधन पर 9 अगस्त को सुबह 4 बजे के करीब से अगले दिन यानी 10 अगस्त को तड़के 2:15 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा। ऐसे में 9 अगस्त की शाम को भी राखी बांधी जा सकती है।
  • सावन पूर्णिमा की तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1:26 बजे तक रहेगी। अगर तिथि का वहम नहीं है तो 9 अगस्त को दोपहर 2:23 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग के समय राखी बांधना अति शुभ होगा।
9 August 2025 ka Panchang

Rahu Kaal on 9 August 2025

9 अगस्त 2025 यानी शनिवार का दिन बेहद शुभ योग का है। लेकिन इस तारीख पर सुबह 9:02 बजे से लेकर सुबह 10:41 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान राखी ना बांधें। इसके अलावा, गुलिक काल सुबह 05:46 से सुबह 07:26 तक रहेगा। वहीं यमगण्ड दोपहर 15:33 बजे से शाम 16:26 तक होगा।

9 August 2025 का भद्रा टाइम

9 अगस्त को रक्षा बंधन 2025 के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। राखी पर भद्रा नहीं लगेगी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article