Chandra Grahan 2025 (क्या रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है?): सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन था और अब खबर है कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी रक्षाबंधन के दिन लगने वाला है। तो आइये इस बारे में आपको यहां सही जानकारी देते हैं।
रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण है?
रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगने की कन्फ्यूजन इसलिए हो रही है क्योंकि रक्षा बंधन का पर्व पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा ही। सच्चाई ये है कि 9 अगस्त 2025 यानी रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है।
क्या 2025 में सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा?
चूंकि रक्षा बंधन के दिन ही सावन की पूर्णिमा यानी श्रावण पूर्णिमा है तो इस दिन कोई ग्रहण नहीं लगने वाला है। श्रावण पूर्णिमा के दिन किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन भी नहीं होगा। लेकिन चंद्र का नक्षत्र गोचर जरूर होगा।
साल 2025 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। ये ग्रहण रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा। सितंबर लगने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा लाल रंग का नजर आने लगता है जिसे ब्लड मून कहा जाता है।
सितंबर में भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। इतना ही नहीं, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है।
