Raksha Bandhan 2025 FAQ: क्या पति को राखी बांध सकते हैं? भद्रा में राखी बांधने से क्या होता है? जानें राखी से जुड़े हर सवाल का जवाब

Raksha Bandhan 2025 FAQ: रक्षांबधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल भी देशभर में राखी की तैयारियां चल रही हैं। कल ही राखी है, ऐसे में आप यहां से इसकी सारी जानकारी और मुहूर्त समेत कुछ खास सवालों के जवाब भी ले सकते हैं।

Raksha Bandhan 2025 FAQ : देशभर में भाई-बहन रक्षाबंधन की तैयारियां कर रहे हैं। ये दिन साल में एक बार आता है और ढेर सारी खुशियां दे जाता है। वैसे, रक्षाबंधन की डेट को लेकर इस साल काफी कंफ्यूजन है। कोई 8 अगस्त को बता रहा है तो कोई 9 अगस्त। यहां से आप जान सकते हैं कि रक्षाबंधन इस साल किस दिन है। सही तिथि के साथ यहां राखी बांधने के शुभ मुहूर्त की भी चर्चा है। साथ यहां रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल और राहुकाल के समय के बारे में भी सारी जानकारी दी गई है-

रक्षांबधन 2025 तिथि, मुहूर्त, भद्रा समय (Photo Source: Canva)

रक्षाबंधन दो दिन है?

इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि दो दिन होने की वजह से इसकी डेट पर कंफ्यूजन हो रही है। सावन पूर्णिमा की तिथि 08 अगस्त और 09 अगस्त के दिन है। लेकिन उदया तिथि के मुताबिक रक्षा बंधन 2025 की डेट 09 अगस्त, शनिवार को है।

End of Feed