Rakhi Kab Hai 2023: सनातन परंपरा में राखी के त्योहार का विशेष महत्व है। ये पर्व भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। हर साल श्रावणी पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार भद्राकाल की वजह से दो दिन मनाया जाएगा। इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की रात 9 बजे से शुरू होकर 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर पांच मिनट पर समाप्त हो जाएगा। दो दिन के कारण राखी भी दो दिन मनाई जाएगी लेकिन इसको भी बांधने का शुभ समय निर्धारित है। 30 अगस्त की रात 9 बजे के बाद राखी बांध सकते हैं और 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांधना शुभ होगा। ये तो सबको पता है कि राखी के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है पर क्या इस दिन बहने अपनी दूसरी बहन को राखी बांध सकती हैं। आइए जानते हैं राखी के दिन बहन अपनी बहन को राखी बांध सकती है या नहीं।
Raksha Bandhan 2023
