Rahu Puja Temple: राहु के कोप से बचने के लिए इन मंदिरों का करें दर्शन, मिलेगी कलयुग के कष्टों से मुक्ति

Rahu Puja Temple: राहु को कलयु्ग का राजा कहते हैं। इनके दोष से बचने के लिए राहु की पूजा जरूरी है। राहु की पूजा के लिए देश में कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं। मान्यता है कि ये मंदिर आपको तमाम कष्टों से मुक्ति दिला सकते हैं। इनमें से एक है उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पैठाणी गांव का राहु मंदिर। ऐसे ही थिरुनागेश्वरम मंदिर, तमिलनाडु की भी बहुत मान्यता है।

Rahu Puja Temple: हम जिन नवग्रहों की पूजा करते हैं, उनमें से एक राहु भी है। राहु को कलयुग का राजा कहा जाता है। कुंडली में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। कुंडली में उच्च स्थिति हो तो ये जातक को राजयोग का सुख देते हैं। ऐसे लोगों को अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलता है। खराब राहु इच्छाओं, भ्रम, डर, छल आदि से जातक का जीवन बर्बाद कर देता है। राहु के कोप से बचने के लिए देश में कुछ मंदिर हैं। यहां पूजा करके आप कलयुग के राजा के कोप से बच सकते हैं।

Rahu ki Photo, rahu ke mandir, rahu ke upay

देश में कहां हैं राहु के मंदिर

कुंडली में राहु खराब होने से क्या होता है

ऐसे में राहु की दशा, अंतर्दशा, प्रत्यंतरदशा के साथ ही कुंडली में खराब राहु के होने पर आदमी का जीवन कष्ट, भ्रम की स्थिति, स्वास्थ्य हानि, क्लेश, धन हानि, पारिवारिक सुख में कमी, संतान सुख में कमी, जिद्दी स्वभाव, करियर बुरी तरह डिस्टर्ब होना और अपनों से धोखा जैसी स्थिति पैदा करता है। ऐसे में इससे उबरने के लिए राहु की शांति का उपाय जरूरी है। वैसे राहु की अधिष्ठात्री देवी, जिसकी पूजा करने से हमें इन कष्टों से मुक्ति मिल सकती है, वह मां सरस्वती हैं। इसके अलावा राहु जनित कष्ट से मुक्ति के लिए भगवान शिव, भगवान गणेश, हनुमान जी और भगवान विष्णु की पूजा करना भी श्रेयकर माना जाता है।

End of Feed