शुभ- अशुभ संकेत है राहु केतु का नक्षत्र परिवर्तन! इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: 20 जुलाई से केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और संयोग से राहु भी आज ही पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन होता है तो शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं। यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। इससे मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि को सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन वृषभ, कन्या और मकर को ये परिवर्तन लाभ पहुंचाएगा।

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: दिनांक 20 जुलाई 2025 को केतु पूर्वाफाल्गुनी व राहु पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर रहे हैं। राहु व्यय है। केतु मोक्ष है। राहु तंत्र है। केतु भक्ति है।यह परिवर्तन आध्यात्मिक उत्कर्ष का है।आर्थिक उन्नति का है। जाँब में पदोन्नयन का है। समय संघर्षशील है। जीवन गतिशील है।चलते जाइये कर्म के निरंतर पथ पर व आध्यात्मिक सतसंग के साथ अनवरत व अविरल भक्ति मार्ग पर। देखिए इसका प्रभाव-

राहु केतु नक्षत्र परिवर्तन 2025 (Photo Source: Canva)

मेष

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - लाल व सफेद शुभ अंक - 01 व 02

End of Feed