Rahu Gochar 2024: साल 2025 तक इन राशियों पर बरसेगी राहु की कृपा, हर काम में दिलाएंगे सफलता

Rahu Gochar 2024: इस समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। 2025 के 18 मई को तक राहु इसी राशि में विराजमान रहेंगे। राहु एक राशि नें करीब 18 महीने तक उपस्थित रहते हैं। आइए जानें राहु 2025 तक किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे।

Rahu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु दोनों ही एक छाया ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों का नवग्रहों में बहुत खास माना जाता है। इस समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। ये 18 मई 2025 के शाम 4 बजकर 30 मिनट तक इसी राशि में रहने वाले हैं। राहु के मीन राशि में रहने का असर सारी राशियों पर रहने वाला है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में राहु की स्थिति खराब होती है। उन लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राहु की अच्छी स्थिति से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि 2025 तक राहु किन राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।

Rahu Gochar 2024 (राहु गोचर से इन राशिवालों को मिलेगा लाभ)

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातक के लिए राहु शुभ परिणाम लेकर आएंगे। इस समय में मिथुन राशि के जातक को धन का लाभ मिल सकता है और कारोबार में भी लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए 2025 में प्रमोशन मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए 2025 बहुत शानदार रहेगा।

End of Feed