Radhashtami 2026: राधारानी के जन्मोत्सव पर बरसाना में सजेगा भक्ति का दरबार, जानें लाडली जी मंदिर में पूजा का मुहूर्त

Radhashtami 2026: राधाष्टमी 2026 पर बरसाना में राधारानी के जन्मोत्सव की धूम रहेगी। श्री राधा रानी मंदिर यानी लाडली जी मंदिर में मध्याह्न पूजा और दर्शन का विशेष समय रहेगा। जानें कितने बजे होंगे राधा रानी के दर्शन।

Radhashtami 2026: आज 18 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ब्रजभूमि में इस अवसर पर उत्सव का रंग देखते ही बनता है, लेकिन बरसाना में राधारानी के जन्मोत्सव की छटा कुछ अलग ही नजर आती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु लाडली जी के दर्शन और राधारानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंचते हैं। राधा रानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार के साथ मध्याह्न काल में जन्मोत्सव से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। यदि आप राधाअष्टमी पर बरसाना जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दर्शन और पूजन का सही समय (Radhashtami Puja Muhurat) जान लेना चाहिए।

Radhashtami 2026

राधाअष्टमी पर राधा रानी के दर्शन का समय (Photo - Pinterest)

राधाष्टमी पर बरसाना के दर्शन का महत्व

ब्रज की धार्मिक परंपरा में बरसाना को राधारानी की नगरी के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि यहीं राधारानी का प्राकट्य हुआ था। इसी वजह से राधाष्टमी के दिन बरसाना की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठती हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा के बीच पूरा नगर भक्तिमय नजर आता है।

End of Feed