Radha Rani Ashta Sakhi: कौन हैं राधा रानी की अष्ट सखियां? जानें नाम और कृष्ण लीला में इनकी भूमिका

Radha Rani Ashta Sakhi: अष्ट सखियां राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं में विशेष स्थान रखती हैं। ललिता, विशाखा समेत ये आठ सखियां सेवा, प्रेम, श्रृंगार और भक्ति के भावों का प्रतिनिधित्व करती हैं। जानें इनके नाम और दिव्य स्वरूप।

Radha Rani Ashta Sakhi: राधाष्टमी (Radha Ashtami 2026) के अवसर पर बरसाना और वृंदावन में राधा-कृष्ण की भक्ति का रंग देखते ही बनता है। राधा रानी की लीलाओं का वर्णन उनकी प्रिय सखियों के बिना अधूरा माना जाता है। वैष्णव परंपरा में राधा की आठ प्रमुख सखियों को अष्ट सखी या परम-प्रेष्ठ सखी कहा जाता है। हालांकि अष्ट सखियों को केवल राधा रानी की सहेलियां मानना उनके धार्मिक महत्व को सीमित कर देता है। वैष्णव परंपरा में वे प्रेम, सेवा, समर्पण, कला, सौंदर्य और भक्ति के अलग-अलग भावों का प्रतिनिधित्व करती हैं। यही कारण है कि राधा-कृष्ण की उपासना से जुड़े साहित्य और भजन परंपरा में इनका नाम श्रद्धा से लिया जाता है। आइए जानते हैं इनके नाम और इनका दिव्य स्वरूप...

Radha Rani Ashta Sakhi

राधा रानी की अष्ट सखियां (Photo - Pinterest)

कौन हैं अष्ट सखियां

राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं में इन आठ सखियों की विशेष भूमिका बताई गई है। धार्मिक परंपराओं में इन्हें राधा रानी की अत्यंत प्रिय सहचरियां माना जाता है। इनका स्वरूप केवल सखी के रूप में नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की सेवा और लीलाओं में सहयोग देने वाली दिव्य शक्तियों के रूप में भी वर्णित होता है।

End of Feed