Radha Ashtami Puja Vidhi: राधा अष्टमी पर कैसे करें राधा रानी की पूजा? जानें मुहूर्त, मंत्र और विधि

Radha Ashtami Puja Vidhi, Mantra, Shubh Muhurat, Niyam: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज वही खास दिन है। यहां से आप जान सकते हैं कि राधा अष्टमी की पूजा कैसे करनी है। यहां शुभ मुहूर्त के साथ पूजा की विधि और नियम भी बताए गए हैं।

Radha Ashtami Puja Vidhi, Mantra, Shubh Muhurat, Niyam: मान्यता के अनुसार राधा जी कृष्ण से आयु में बड़ी थीं, लेकिन हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक राधा जयंती कृष्ण जन्मोत्सव के 15 दिन बाद मनाई जाती है। द्वापर युग में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी ने वृषभानु के घर जन्म लिया था। यही तिथि आज यानी 31 अगस्त के दिन है। आज राधा अष्टमी मनाई जा रही है और आपको घर पर राधा रानी की पूजा कैसे करनी है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

राधा अष्टमी 2025 पूजा विधि, मंत्र, नियम (pic credit: canva)

राधा रानी की पूजा का शुभ मुहूर्त-

पंचांग के अनुसर इस साल भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि 30 अगस्त 2025 की रात 10:46 बजे से प्रारंभ होकर 01 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 12:57 बजे तक रहेगी। इस प्रकार उदया तिथि के अनुसार साल राधा अष्टमी का पावन पर्व 31 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन राधा रानी की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त प्रात:काल 11:05 से लेकर दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। इस तरह राधा रानी के भक्तों को उनकी पूजा के लिए तकरीबन ढाई घंटे का समय मिलेगा।

End of Feed