Putrada Ekadashi 2023 Upay: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये काम, मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद

Putrada Ekadashi 2023: सावन मास की पुत्रदा एकादशी का शास्त्रों में विशेष महत्व है। संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को करना बेहद ही उचित माना गया है। पुत्रदा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा। पुत्रदा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए। पुत्रदा एकादशी के उपाय। यहां पढ़ें सारी जानकारी।

Putrada Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का खास महत्व है। सावन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- उपासना का विधान है। इस दिन रात्रि में भगवान विष्णु का भजन कीर्तन किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से संतानों की आयु बढ़ती है और जिन लोगों की संतान नहीं होती है उनकों संतान की प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ चीजों को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं पुत्रदा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए।

पुत्रदा एकादशी

पुत्रदा एकादशी 2023

पुत्रदा एकादशी दिन करें ये काम

  • एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पेड़ की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास होता है। अत: ऐसा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  • यह एकादशी सावन माह में पड़ती है इसलिए इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु पर दूध चढ़ाना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करने से भगवान विष्णु तुरंत प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

End of Feed