Rath Yatra 2026: किस दिन निकलेगा भगवान जगन्नाथ का रथ, कब होगी बहुदा यात्रा? जानिए 9 दिन का पूरा शेड्यूल

Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। यदि आप रथ यात्रा में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 9 दिनों का पूरा शेड्यूल जान लेना चाहिए।

Rath Yatra 2026: भारत के सबसे भव्य और विश्वप्रसिद्ध धार्मिक आयोजनों में शामिल पुरी रथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, संस्कृति और भक्ति का जीवंत उत्सव है। हर साल ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली यह यात्रा भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा से दिव्य मिलन का प्रतीक मानी जाती है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ स्वयं अपने मंदिर से बाहर निकलकर अपने भक्तों के बीच आते हैं और वहां से गुंडिचा मंदिर तक रथों में सवार होकर यात्रा करते हैं।

rath yatra 2026

जगन्नाथ रथ यात्रा का कंप्लीट शेड्यूल

इस साल 2026 में पुरी रथ यात्रा 16 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू होगी। इस महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचेंगे और भगवान के दर्शन के साथ रथ को अपने हाथों से खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं कि इस साल रथ यात्रा का पूरा 9 दिनों का कार्यक्रम (Puri Rath Yatra Schedule 2026) क्या है?

End of Feed