पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा 2026 की तैयारी शुरू, कहां तक पहुंचा भगवान के रथ का काम, 7 पॉइंट में लें पूरी जानकारी

ओडिशा के पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। जगन्नाथ मंदिर परिसर आस्था, भक्ति और परंपरा के सबसे बड़े उत्सव की तैयारियों में डूब चुका है। आइए विस्तार से जानते हैं तैयारी के बारे में...

Jagannath Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर एक बार फिर आस्था, भक्ति और परंपरा के सबसे बड़े उत्सव की तैयारियों में डूब चुका है। हिंदू धर्म के चार धामों में शामिल यह पवित्र धाम हर वर्ष आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के लिए जाना जाता है। वर्ष 2026 में यह भव्य रथयात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से आरंभ होगी। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पुरी में उत्साह और श्रद्धा का माहौल और अधिक गहरा होता जा रहा है।

jagannath rath yatra 2026

जगन्नाथ रथयात्रा 2026

इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा अपने-अपने भव्य रथों में विराजमान होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करेंगे। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का जीवंत उत्सव है, जिसे देखने और उसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। आइए देखते हैं भगवान की इस दिव्य यात्रा से जुड़ी तैयारियों (Jagannath Yatra Latest Update) के बारे में...

End of Feed