​पंजाब के CM भगवंत मान ने किया ऐलान, 4 से 6 दिसंबर तक खुरालगढ़ में मनेगा गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने की घोषणा की है। जानें 4 से 6 दिसंबर तक खुरालगढ़ में होने वाले समागम, चार शोभा यात्राओं और सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी।

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य स्तर पर मनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर 4 से 6 दिसंबर तक पंजाब के खुरालगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समागम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चंडीगढ़ में उच्चस्तरीय बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व भव्य तरीके से मनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से चार विशाल शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। संत समाज के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली ये यात्राएं 3 दिसंबर को खुरालगढ़ पहुंचकर संपन्न होंगी। इनका उद्देश्य गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

End of Feed