Prunima June 2025 Date and Time: जून में कब पड़ रही है पूर्णिमा, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व

Prunima June 2025 Date and Time: सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो कोई स्नान-दान और पूजा-पाठ करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है।

Prunima June 2025 Date and Time: जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा पड़ेगी। इसे स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। कहते हैं पूर्णिमा पर व्रत रखने से मानसिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। विवाहित स्त्रियां इस दिन वट सावित्री व्रत करती हैं और अपने पति की दीर्घायु के लिए वटवृक्ष की पूजा करती हैं। चलिए जानते हैं इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा कब पड़ रही है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 तिथि और मुहूर्त (Prunima June 2025 Date and Time)

ज्येष्ठ पूर्णिमा11 जून 2025, बुधवार
पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय07:41 PM
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास10 जून 2025, मंगलवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ10 जून, 2025 को 11:35 AM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त11 जून, 2025 को दोपहर 01:13 बजे

पूर्णिमा का महत्व (Purnima Ka Mahatva)

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पूर्णिमा तिथि स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ होती है। पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से मानसिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से मन की चंचलता दूर होती है और मनोबल बढ़ता है। इस दिन श्री सत्यानारायण भगवान की कथा पढ़ने और सुनने का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना और ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र व धन का दान करना पुण्यकारी माना जाता है।

End of Feed